शाहजहाँपुर। पंचायत चुनाव में अपनी जीत के समीकरण गड़बड़ाते देख अब रजवाड़े प्रसाद भवन की बड़ी बहू नीलिमा प्रसाद ने अपने चुनाव की बागडोर खुद ही संभाल ली है। अब उन्होंने खुले मंच से प्रसाद भवन के दरवाजे सप्ताह के सातों दिन चौबीस घण्टे जनता के लिए खुले रहने का आदेश दे दिया है। आपको बता दे की नीलिमा प्रसाद के पति कुंवर जयेश प्रसाद शाहजहाँपुर-पीलीभीत विधान परिषद सीट से दो बार एमएलसी रहे। लेकिन आम जनता का मिलना बेहद कठिन ही नहीं बल्कि नामुकिन था। शुक्रवार को निलिमा प्रसाद के विरोधी आम जनता और प्रसाद भवन के बीच बनी रही इसी दूरी का मुद्दा शाहजहांपुर में छाया हुआ है।