
jayesh prasad
शाहजहांपुर। प्रसाद भवन की छोटी बहू के भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने सियासत में हलचल पैदा कर दी है। इस खबर से शाहजहांपुर नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ने को बेताब भाजपाइयों को चारों खाने चित कर दिया है। प्रसाद भवन की छोटी बहू नीलिमा प्रसाद के निकाय चुनाव में आने की चर्चा मात्र से उन नेताओं को सांप सूंघ गया जो लम्बे अर्से से नगर पालिका चेयरमैन बनने का सपना संजोये बैठे थे।
प्रसाद भवन की छोटी बहू हैं नीलिमा
शाहजहांपुर जिले में 10 नगर निकाय है। जिनमें से शाहजहांपुर नगर पालिका से चुनाव लड़ने के लिए एक अनार सौ बीमार जैसे हालत है। जिसमें अकेले भाजपा में ही दो दर्जन से अधिक लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही प्रसाद भवन की छोटी बहू नीलिमा प्रसाद के भाजपा के टिकट पर नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट तेज हुई तो भाजपा सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों के भावी प्रत्याशियों में सन्नाटा छा गया।
जल्द होगा फैसला
वहीं प्रसाद भवन के बड़े कुंवर जयेश प्रसाद के अनुसार चर्चाएं होना अच्छी बात है। अभी तैयारी चल रही है, लेकिन मैं एक-दो दिन में खुद स्थिति स्पष्ट कर दूंगा। वहीं दूसरी ओर जयेश प्रसाद के छोटे भाई जीवेश प्रसाद की पत्नी नीलिमा प्रसाद के भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि राजनीति तिकड़म और भाग्य खेल है।
प्रसाद भवन की राजनीति
बता दें कि कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद के पिता स्वर्गीय कुंवर जितेंद्र प्रसाद प्रधनमंत्री राजीव गांधी और पीवी नरसिंहा राव के राजनीतिक सलाहकार के साथ साथ कई बार मंत्री भी रहे। यहां तक कि जितेंद्र प्रसाद ने सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़े। वहीं कुंवर जितिन प्रसाद ने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति को आगे बढ़ाते हुए अच्छा मुकाम हासिल किया है।
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के चचेरे भाई तथा पूर्व एमएलसी और राजाभैया के करीबी जयेश प्रसाद के छोटे भाई जीवेश प्रसाद की पत्नी नीलिमा प्रसाद के भाजपा के टिकट पर शाहजहांपुर नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।
Updated on:
26 Oct 2017 06:14 pm
Published on:
26 Oct 2017 06:09 pm

बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
