7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ने के खेत में हुआ था नाबालिग के साथ ऐसा काम, अब खौफ में बहनों ने छोड़ दिया स्कूल

यूपी में दूसरा निर्भया कांड, पुलिस पर फर्जी खुलासे का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने खौफनाक सच

2 min read
Google source verification
shahjahanpur gang rape murder case

shahjahanpur gang rape murder case

शाहजहांपुर। नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने रेप केस बताकर एक शख्श को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है। जबकि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर्स का दावा है कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या हुई थी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिवार ने योगी सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाई है।

17 अक्टूबर को हुई थी घटना
घटना रौजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 17 अक्टूबर को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। इसके बाद गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। नग्न अवस्था में उसका शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप का खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट करने वाले डाक्टरों की माने तो जिस बेरहमी से नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या हुई थी वो किसी अकेले हत्यारे का काम नहीं बल्कि दो या तीन लोगों ने मिकलकर घटना को अंजाम दिया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से जख्मी किया गया था। शरीर पर भी चोट के कई निशान थे। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले में खानापूर्ति करते हुए एक अधेड़ शख्स को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया।

सीएम और पीएम से इंसाफ की गुहार
मृतका के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी की गई। जिसके बाद दरिंदों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है। परिजनों ने हाथ जोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए और आरोपियों को फांसी की सजा मिले। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे लोग सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे।

निर्भया कांड से कम नहीं ये घटना
शाहजहांपुर का ये मामला दिल्ली के निर्भया कांड से कम नहीं है। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया, उससे घटना के रूख को ही बदल दिया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव की ज्यादातर लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। परिवार वालों की माने तो पुलिस ने फर्जी खुलासा किया है। असली गुनहगार खुले में घूम रहे है, जो कभी भी दूसरी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी में दूसरा निर्भया कांड, गैंगरेप के बाद 13 साल वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग