
शाहजहांपुर। धरना दे रहे वित्त विहीन शिक्षिकों को सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकना मंहगा पड़ गया। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्वीरों के आधार पुलिस सीएम का पुतला फूंकने वालों की लतश कर रही है। फिलहाल गिरफ्तारी के डर से सीएम का पुतला फूंकने वाले वित्त विहीन शिक्षक भूमिगत हो गये हैं।
पुतला फूंकने वालों को किया जा रहा चिन्हित
दरअसल मानदेय की मांग को लेकर वित्त विहीन शिक्षक पिछले कई दिनों से शाहजहांपुर में मुल्यांकन केन्द्रों पर ताला डालकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के चलते कल वित्त विहीन शिक्षक महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा की अगुआई में सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला तैयार किया गया जिसे भगवा कपड़े पहनाए गये और बाद में सीएम के इस पुतले को चैराहे पर जाकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। चूंकि पुतले को भगवा कपड़े पहनाकर उस पर सीएम योगी आदित्यनाथ लिखा था। इसी आधार पर एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तस्वीरों के आधार पर सीएम का पुतला फूंकने वालों की पहचान की जा रही है जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद से धरना दे रहे वित्त विहीन शिक्षक भूमिगत हो गये हैं।
यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बिठाकर रेत में चलाए पानी वाले जहाज
यह भी पढ़ें- भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने किया हाथी संरक्षण केंद्र का दौरा, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़ें- orld Water Day: अगर आप भी अक्सर जल्दबाजी में खड़े होकर पानी पीते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें...
Published on:
22 Mar 2018 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
