2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना में वन विभाग के अधिकारी एके जैन की मौत, देखें वीडियो

-भारत जापान के सहयोग से चलाई जा रही योजना जायका के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद पर तैनात थे -वन विभाग के प्रमुख सचिव पर घपले का आरोप लगाने के बाद चर्चा में आए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:19 PM IST

AK jain

AK jain

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब अधिकारी की कार ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार वन विभाग के अधिकारी एके जैन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। अर्दली और ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनकी हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत

अचानक हुआ हादसा
घटना थाना तिलहर के एनएच 24 नगरिया मोड़ की है। बुधवार को लखनऊ के एसीसीएफ वन विभाग के अधिकारी मुख्य वन संरक्षक एके जैन नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। वे लखनऊ में भारत जापान के सहयोग से चलाई जा रही योजना जायका के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद पर तैनात थे।आगरा के वरिष्ठ पत्रकार विवेक जैन के अग्रज थे। कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एके जैन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उनके अर्दली और ड्राइवर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मौत की सूचना मिलेत ही फर्रुखाबाद के बीजेपी विधायक शाहजहांपुर पहुंचे। घटना के बारे में जानकरी ली।

यह भी पढ़ें

मोदी जी फिरोजाबाद के इस गांव में आज भी नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे के चलते टूट रहे हैं परिवार

प्रमुख सचिव से भिड़ गए थे

आगरा में तैनाती के दौरान नोट बंदी में प्रमुख सचिव संजीव सरन पर नोट बदलने व करोड़ों के गबन का आरोप लगाया था। इसके बाद वे विभाग की आंख की किरकारी बन गए थे। उन्हें आगरा से हटा दिया गया था, लेकिन वे अपने आरोपों पर अडिग रहे। एके जैन 2005 में शाहजहांपुर में डीएफओ के पद पर तैनात रहे थे। उसके आलावा फर्रुखाबाद, पीलीभीत और आगरा में भी तैनात रहे है।

अर्दली ने क्या बताया

अर्दली संजीव कुमार ने बताया कि साहब नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। वह उनके साथ बरेली से बैठा था। वह सो गया था। टक्कर होने के बाद आंख खुली तो देखा गाड़ी का एक्सीडेंट हो चुका था, जिसमें साहब की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि ड्राइवर और मैं घायल हो गये।प्रभारी कोतवाली अशोक पाल ने बताया कि नगरिया मोड़ के पास हादसे में मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश