
काल्पनिक तस्वीर
शाहजहांपुर में अपने से आधी उम्र के किशोर से चार बच्चों की मां को प्यार हो गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं तो महिला ने किशोर पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे किशोर और उसका परिवार परेशान हो गया।
शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कालोनी निवासी मोहम्मद उस्मान वारसी का 17 वर्षीय बेटा शाहेब वारसी सिलाई कारीगर था। शाहेब का एक साल पहले पड़ोस की 30 वर्षीय महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला की ससुराल निगोही कस्बे में है। उसके चार बच्चे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जानकारी होने पर शाहेब के परिजनों ने इसपर आपत्ति जताई।
महिला ने मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी
मृतक किशोर के पिता उस्मान वारसी ने बताया "महिला ने धमकी दी थी कि यदि निकाह नहीं किया गया तो वह शाहेब को फर्जी मामले में फंसा देगी।" उन्होंने बताया "इसके बाद से शाहेब परेशान रहने लगा। 22 फरवरी को वह बिना बताए खेत पर चला गया। जहां जहरीला पदार्थ खा लिया।"
अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
उस्मान ने बताया "शाहेब को वह अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उस्मान ने सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शाहेब की मौत से मां इदरीसा बानो, भाई जफर वारसी और शाहिद वारसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
24 Feb 2023 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
