9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने के बाद लापता हुई छात्रा, फेसबुक लाइव कर मोदी-योगी से मांगी थी मदद

छात्रा ने कहा था एक बहुत बड़ा नेता बहुत लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। मुझे भी जान से मारने की धमकी देता है।

2 min read
Google source verification

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फेसबुक लाइव करके भाजपा के नेता व कॉलेज के निदेशक स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया, उसके अगले ही दिन छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। छात्रा ने लाइव के दौरान अपनी जान को खतरा बताया था। इस मामले में छात्रा के पिता का आरोप है कि तीन दिन से उनकी बेटी लापता है और शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

फेसबुक लाइव कर मोदी-योगी से लगाई थी मदद की गुहार
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के शाहजहांपुर स्थित एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने तीन दिन पहले फेसबुक लाइव कर रोते हुए अपनी व्यथा सुनायी थी और पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई थी। साथ ही अपनी जान को भी खतरा बताया था। छात्रा ने रोते हुए कहा था 'मैं एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ती हूं। एक बहुत बड़ा नेता बहुत लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। मुझे भी जान से मारने की धमकी देता है। योगी और मोदी जी से रिक्वेस्ट है कि वह प्लीज मेरी मदद करें। उसने मेरे परिवार तक को मारने की धमकी दी है। मैं इस टाइम कैसे रह रही हूं, मुझे ही पता है। मोदी जी प्लीज...मोदी जी प्लीज मेरी हेल्प करिए आप...वो संन्यासी, पुलिस और डीएम सबको अपनी जेब में रखता है। धमकी देता है कि कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता। मेरे पास उसके खिलाफ सारे सबूत हैं। आपसे अनुरोध है कि मुझे इंसाफ दिलाएं।'

फेसबुक लाइव के बाद हुई गायब
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के अगले दिन से ही छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। इसके बाद छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए उनके ऊपर छात्राओं का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद को लेकर ये कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी उनको लेकर तमाम विवाद सामने आ चुके हैं।

रक्षाबंधन पर मां को बतायी थी पीड़ा
छात्रा की मां का कहना है कि रक्षाबंधन पर उनकी बेटी घर आई थी तो बहुत परेशान थी। उसने उन्हें बताया था कि उसे कॉलेज प्रशासन जबरन बाहर भेजता है। उसका मोबाइल भी छीन लिया जाता है। वो काफी कुछ कहना चाहती थी लेकिन स्पष्ट तौर पर नहीं कह पा रही थी।