7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर व बदायूं की एक-एक ग्राम पंचायत बनेगी नगर पंचायत

यूपी कैबिनेट ने शाहजहांपुर व बदायूं की एक-एक ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification

शाहजहांपुर। मंत्रिपरिषद ने जनपद शाहजहांपुर व बदायूं की एक एक ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत के गठन हेतु शासनादेश संख्या-2979/9-1-2016-426सा/2014, दिनांक 06 अक्टूबर, 2016 द्वारा मानकों का निर्धारण किया गया है। इस शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा पत्र दिनांक 05 जून, 2015 एवं 11 अगस्त, 2016 के माध्यम से नगर पंचायत, बण्डा के सृजन का प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें- आगरा, मथुरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बरेली में इलेक्ट्रिक बसें, कैबिनेट की मंजूरी

शाहजहांपुर की नगर पंचायत, बण्डा के सृजन हेतु अनन्तिम अधिसूचना दिनांक 14 दिसम्बर, 2016 को निर्गत करते हुए आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए। इस अनन्तिम अधिसूचना के विरुद्ध प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण शासनादेश दिनांक 12 सितम्बर, 2017 द्वारा कर दिया गया। मंत्रिपरिषद ने अधिसूचना के अन्तर्वस्तु में संशोधन/परिवर्धन किये जाने की आवश्यकता होने पर आवश्यक सुसंगत संशोधन हेतु मंत्री, नगर विकास विभाग को अधिकृत किये जाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- Panipat Movie का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

बदायूं की ग्राम पंचायत, दहगवां को नगर पंचायत बनाने का निर्णय
मंत्रिपरिषद ने जनपद बदायूं की ग्राम पंचायत, दहगवां को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत के गठन हेतु शासनादेश संख्या-2979/9-1-2016-426सा/2014, दिनांक 06 अक्टूबर, 2016 द्वारा मानकों का निर्धारण किया गया है। इस शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी, बदायूं द्वारा पत्र दिनांक 15 मई, 2017, 27 जुलाई, 2017 व 04 अगस्त, 2018 के माध्यम से नगर पंचायत, दहगवां के सृजन का प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Panipat movie के विरोध में उतरी जाट महासभा, पुतला फूंका, रिलीज पर रोक लगाने की मांग

नगर पंचायत, दहगवां के सृजन हेतु अनन्तिम अधिसूचना दिनांक 05 नवम्बर, 2018 निर्गत करते हुए आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए। इस अनन्तिम अधिसूचना के विरुद्ध शासन/जनपद स्तर पर कोई आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है। मंत्रिपरिषद ने अधिसूचना के अन्तर्वस्तु में संशोधन/परिवर्धन किये जाने की आवश्यकता होने पर आवश्यक सुसंगत संशोधन हेतु मंत्री, नगर विकास विभाग को अधिकृत किये जाने का निर्णय लिया है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग