
शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के पाले हुए 30 कबूतरों को जहरीला दाना खिलाकर मार दिया। इसके आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर का है।
30 की मौत, 35 से अधिक कबूतर बीमार
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया, “वारिस अली ने आरोप लगाया है कि बिल्ली की रंजिश में पड़ोसी आबिद ने 17 जनवरी को दाना में जहर मिलाकर उनके कबूतरों को खिला दिया। इसके चलते 30 कबूतरों की मौत हो गयी और 35 से अधिक कबूतर बीमार हो गए। बीमार कबूतरों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार को रुखसार बानो, माना बानो के साथ एक और आरोपी के खिलाफ धारा 428 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मरे हुए कबूतरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”
17 जनवरी को कबूतरों को खिलाया जहरीला दाना
वारिस ने बताया, "मेरा पड़ोस में रहने वाला परिवार अपने घर से टेंट का बिजनेस चलाते हैं। उनकी गाड़ी अक्सर सड़क को ब्लॉक कर देती है जिसके कारण विवाद होते रहते हैं। एक महीने पहले जब उनकी बिल्ली गायब हो गई, तो उन्होंने मेरे ऊपर बिल्ली को किडनैप करने का आरोप लगाया था। लेकिन यह आरोप गलत था क्योंकि मैं भी जानवरों से प्यार करता हूं। उन्होंने बदला लेने के लिए मेरे कबूतरों को मारने की धमकी भी दी थी। गुरुवार यानी 17 जनवरी को उनके परिवार का एक सदस्य अपनी छत से हमारी छत पर कूद गया और मेरे कबूतरों को जहरीला दाना खिला दिया।”
एक महीने पहले गायब हुई थी बिल्ली
एक महीने पहले आरोपी आबिद अली की बिल्ली उसके घर से गायब हो गई थी। इसपर आबिद अली ने वारिस अली पर बिल्ली को किडनैप करने का आरोप लगाया था। तब दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ था। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया था। पीड़ित का आरोप है कि कबूतरों को मारकर बदला लिया गया है।
Updated on:
21 Jan 2023 10:56 am
Published on:
21 Jan 2023 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
