12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर में PM Modi ने राहुल-अखिलेश पर कसा तंज, बोले- दो लड़कों की जोड़ी हो चुकी है फ्लॉप  

Lok Sabha Elections 2024: शाहजहांपुर में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी पर भी निशाना साधा।

less than 1 minute read
Google source verification
pm modi and rahul and akhilesh

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सपा मुखिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में दो लड़को की जोड़ी कई बार फ्लॉप हो चुकी है। इससे पहले पीएम मोदी ने आगरा और आंवला में बीजेपी के लिए चुनावी रैली को संबोधित किया।

PM मोदी ने क्या कहा?

जमसभा को संबोधित करता हुए पीएम मोदी ने कहा, "दो लड़कों की जोड़ी... जो कई बार फ्लॉप हो चुकी है, आप उनसे विकास की कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं। हमारी सरकार के लिए युवा, गरीब, किसान और नारीशक्ति... ये पहली प्राथमिकता है। हमने 4 करोड़ गरीबों को पीएम आवास के तहत घर दिए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाओं के नाम पर बनवाए गए हैं। यही नहीं, हम 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।"