1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरिफ्तार

पुलिस ने घेराबन्दी करके जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायर कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 9:47 PM IST

UP Police

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरिफ्तार

शाहजहांपुर। लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए अब शाहजहांपुर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना सुरु कर दिया है। इसीके चलते अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है। जहां एक बार फिर धर पकड़ अभियान के चलते मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश इलाके में लूट और चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे थे। बदमाशों के पास से पुलिस ने असलाह और कारतूस भी बराबद किये हैं। फिलहाल पकड़े गये बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गये बदमाशों ने इलाके में की गई कई लूट चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
गिरोह के तीन साथी अभी फरार

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाशा थाना कटरा क्षेत्र में कसरक रोड पर राहगिरों से लूट पाट की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के बाद पुलिस ने घेराबन्दी करके जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गये। तीन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गये। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बरेली और शाहजहांपुर में कई लूट और चोरी की घटनाओं को कुबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया जेबर और तमंचा सहित एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल पुलिस फरार तीन और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

क्या कहना है पुलिस का

एएसपी ग्रामीण सुभाष चन्द्र शाक्य ने बताया कि बदमाशों की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। पकड़े गये बदमाश आसपास के इलाके में ताबड़तोड़ लूट , चोरी , राहजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बदमाश लूट पाट की योजना बना रहे थे इसी दौरान बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी ।मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरिफ्तार किया गया जबकि गिरोह के तीन साथी फरार हो गये जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गये बदमाशों के पास से लूट के जेवर, तमंचे बरामद हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश