2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर में दुष्कर्म पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ाई, आसाराम के अनुयायियों से खतरे के बाद पुलिस हुई अलर्ट

Shahjahanpur News: पीड़िता ने आसाराम पर वर्ष 2013 में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 2018 में अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस समय आसाराम राजस्थान की जेल में बंद है।

2 min read
Google source verification
Asaram Gets Bail from Jodhpur High Court on Fake Document Case

Asaram Bapu found Guilty in Another Rape Case by Gandhinagar Sessions Court

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में दुष्कर्म पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया था कि उन्हें आसाराम के अनुयायियों से खतरा महसूस हो रहा है जो इस समय उम्रकैद की सजा काट रहा है।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने उनसे मिलकर बताया था कि आसाराम के कुछ अनुयायियों ने रविवार को पैम्पलेट बांटे हैं। पीड़िता के पिता ने इसे परिवार को दी गई धमकी माना है। इससे परिवार दहशत में है।

यह भी पढ़ें: 5 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने तहसील में रंगे हाथ पकड़ा

2018 में आसाराम को हुई थी सजा
दरअसल, पीड़िता ने आसाराम पर वर्ष 2013 में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 2018 में अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस समय आसाराम राजस्थान की जेल में बंद है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चार और पुलिस कर्मियों को पीड़िता के घर की सुरक्षा में तैनात किया गया है। पीड़िता के पिता को अलग से तब सुरक्षा दी जाती है, जब वह अदालत में सुनवाई के लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: रामपुर में बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंचा, हॉस्पिटल में मौत

आसाराम के समर्थकों ने बांटे पंपलेट
पीड़िता के पिता ने कहा कि शनिवार और रविवार को आसाराम के समर्थकों ने शहर में ‘ऋषि प्रसाद’ नामक किताब और पंपलेट बांटे है। इसमें दावा किया गया है कि आसाराम निर्दोष है और उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आसाराम के संदिग्ध समर्थकों ने पिछले साल मार्च में एक पत्र उनके घर में फेंका था, जिसमें धमकी दी गई थी। उन्होंने दावा किया था कि सुरक्षा में तैनात एकमात्र कॉन्स्टेबल भी मौके पर मौजूद नहीं था और समय से कार्रवाई नहीं होने से उसके समर्थकों का हौसला बढ़ा है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग