3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस को अपराधियों से नहीं मुर्दों से शांति भंग का खतरा, मरे हुए व्यक्ति का किया चालान

यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने मरे हुए आदमी के नाम नोटिस भेजा है। जबकि, उसकी 3 साल पहले ही मौत हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
shahjhanpur.jpg

रमेश सिंह शाहजहांपुर के निगोही ढकिया गांव के रहने वाले थे। उनका खेत को लेकर गांव के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। रमेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। बल्कि, उसके मरे हुए पिता राधेश्याम का ही शांति भंग में चालान करके नोटिस कर दिया।

बेटा बोला-मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं
पुलिस ने नोटिस में कहा कि राधेश्याम को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना होगा। रमेश ने कहा, “अब हम अपने मरे हुए पिता को कहां से लाएं। जब मेरे पिता राधेश्याम इस दुनिया में नहीं है तो पुलिस कैसे उनके नाम का नोटिस भेज सकती है।”

मरे हुए पिता का डेथ सर्ट‌िफिकेट थाने में दिया
पीड़ित ने आगे कहा, “पुलिस ने बिना किसी मामले की जांच के हमारे पिता के खिलाफ कार्रवाई की है। “पुलिस को दबंगों और अपराधियों से नहीं मुर्दों से शांति भंग का खतरा सता रहा है।” रमेश ने अपने पिता का डेथ सर्टिफिकेट थाने में दे दिया है।

एसपी सिटी बोले-पुलिस ने गलती से भेजा नोटिस
शांहजहांपुर पुलिस से यह सब गलती से हुआ है। सियाराम का चालान होना था, राधेश्याम का कर दिया। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग