
Shahjahanpur Police
शाहजहांपुर। पुलिस ने पूर्व प्रधान की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो सुपारी किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने दो लाख की सुपारी लेकर एक पूर्व प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सुपारी किलर्स के पास से राइफल, तमंचा और कई कारतूस भी बरामद हुए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सुपारी किलर गैंग के बाकी बदमाशों की तलाश कर रही है।
आठ अगस्त हुई थी पूर्व प्रधान की हत्या
आठ अगस्त को थाना पुवायां क्षेत्र के बेहटा गांव में पूर्व प्रधान की गोलियों से हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। बताया जाता है कि इलाके के ही विजय कुमार उर्फ टिल्लू ने हरदोई जिले के सुपारी किलर्स से पूर्व प्रधान गुरुदेव सिंह की हत्या करने के लिए सौदा किया था। जिसके बाद हरदोई जिले के तीन सुपारी किलर बाइक पर सवार होकर आए और खेत पर जा रहे पूर्व प्रधान गुरूदेव सिंह को गोलियां से छलनी कर दिया। जिससे पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया था।
दो लाख रुपए की सुपारी लेकर दिया वारदात को अंजाम
अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि तफ्तीश में खुलासा हुआ कि पूर्व प्रधान की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी। पुलिस ने थाना पुवायां क्षेत्र के बनियानी गांव के रहने वाले मुख्य आरोपी टिल्लू समेत दो सुपारी किलर्स शम्भू और सोनू को गिरफ्तार किया है। वहीं सुपारी किलर गैंग के बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य के अनुसार पूर्व प्रधान गुरुदेव सिंह हिस्ट्रीसीटर था। उसकी दबंगई के चलते क्षेत्र के लोग परेशान थे। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Published on:
11 Aug 2017 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
