
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक खूंखार अपराधी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। एक हाई प्रोफ़ाइल हत्या के आरोप में जेल में बन्द कैदी को जिला अदालत में पेशी पर लाया गया था जहां वो पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। फरार कैदी को पकड़ने के लिए सुस्त पड़ी पुलिस कई टीमें लगाने का दावा कर रही है। साथ ही कैदी के फरार होने में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दोस्त की हत्या के आरोप में था बंद
दरअसल राजन शर्मा नाम का हत्यारोपी कैदी जेल में अपने दोस्त की हत्या के आरोप में शाहजहांपुर जिला जेल में बन्द था। राजन शर्मा ने 31 मई 2016 को हरपाल कालरा नाम के अपने दोस्त की अपने एक साथी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी जिसके आरोप में उसे पिछले 10 जून 2016 को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। आज उसे जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में जिला अदालत में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान जब कैदी राजन शर्मा को अदालत से कचहरी में बने लॉकअप में लाया जा रहा था तभी राजन शर्मा अपनी सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। खास बात ये रही कि पुलिस एक घन्टे तक कैदी के फरार होने की सूचना को छिपाये रही और कैदी को निकलने का मौका मिल गया। एक घन्टे के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर सिर्फ लकीर पीटते नजर आए। अपने कार्यालय में आराम फरमा रहे पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदी को पकड़ने के लिए टीमे बनाई गई है। साथ इस मामले मे लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है।
दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
वहीं शाहजहांपुर के अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य के अनुसार राजन शर्मा नाम का एक कैदी फरार हो गया है, हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद था। आज उसे पेशी पर जेल से अदालत लाया गया था। उसकी तलाश को टीम गठित कर दी गयी है। जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पूरा घटनाक्रम
दरसल 31 मई 2016 की रात में शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के रामनगर मोहल्ले के रहने वाले प्रापर्टी डीलर हरपाल कालरा उर्फ़ बबलू कालरा का शव पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त कार में मिला था। जिस पर परिजनों ने इसे दुर्घटना न मानते हुए मर्डर की आशंका जताई थी। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए क्राइम ब्रांच और थाना निगोही पुलिस की संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर शहर के ही रहने वाले बबलू कालरा के बेहद ही करीबी दो दोस्त अमित मुदगल उर्फ़ काकू और राजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो अमित मुद्गल और राजन शर्मा दोनों ने अपने दोस्त बबलू कालरा से 10 लाख रुपए उधार ले रखा था। जब दोनों दोस्तों की नियत खराब हुई तो अमित और राजन ने बबलू की हत्या का षडयंत्र रचा। आपको बता दें कि राजन शर्मा कई सीरियल में काम कर चुका है इसलिए उसने बबलू की हत्य़ा को फ़िल्मी इस्टाइल में अंजाम दिया।
Published on:
13 Sept 2017 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
