
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लड़की के पूर्व प्रेमी ने लड़की की शादी तुड़वाने के लिए सारी हदें पार कर दी। आरोपी युवक ने युवती की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी वजह से युवती और उसके मंगेतर दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
आरोपी की धमकी शादी करोगे तो अंजाम बुरा होगा
उत्तर प्रदेश के पुवायां के गांव बसखेड़ा के रहने वाले दुर्वेश की शादी सिंधौली की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। 8 दिसंबर को उन दोनों का तिलक हो गया था। इससे लड़की का पूर्व प्रेमी संदीप नाखुश था। उसने लड़की को तंग करना शुरू कर दिया।
मंगेतर ने खाया जहर
गांववालों के मुताबिक संदीप और युवती पहले से एक दूसरे को जानते थे। उसकी ही वजह से दुर्वेश और युवती ने आत्महत्या करने का कदम उठाया है। पिछले सप्ताह पूर्व प्रेमी संदीप ने लड़की के साथ अपने कुछ फोटो को दुर्वेश के वाट्सएप नंबर पर भेजा था। उसने ये धमकी दी कि अगर दुर्वेश ने शादी की तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। इससे डरकर दुर्वेश ने 24 दिसंबर को जहर खाकर अपनी जान दे दी।
युवती ने लगाई फांसी
मंगेतर की मौत के बाद युवती भी काफी तनाव में थी। बुधवार की शाम को उसने भी अपने कमरे में खुद को फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर इंचार्ज प्रदीप राय ने बताया, “युवती के परिजनों ने घटनाक्रम बताया। आरोपी संदीप की तलाश की जा रही है।”
Published on:
31 Dec 2022 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
