11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCTV से खुली पुलिस की करतूत तो चली ये चाल

किसान दिलबाग सिंह को मंडी समिति में बेरहमी से पीटने वाले व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फंस सकती है कई पुलिस वालों की गर्दन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

suchita mishra

•

Updated: 3 Nov 2017, 10:07 AM IST

 Shahjahanpur police

Shahjahanpur police

शाहजहांपुर। एक बार फिर पत्रिका की खबर का असर हुआ है। मंडी में धान बेचने गए किसान दिलबाग सिंह को व्यापारियों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की खबर पत्रिका ने प्रकाशित की थी इसके बाद पुलिस ने चार व्यापारियों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी। इतना ही नहीं, जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किसान को पीटा गया, उनके खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस ब किसान के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को लेकर परेशान है।

अब व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा
शाहजहाँपुर की किसान मंडी में किसान की व्यापारियों द्वारा की गयी बेरहमी से पिटाई अब जिले के पुलिस अधिकारियों के गले की हड्डी बन गया है। इस मामले में शासन ने शाहजहांपुर के पुलिस अधिकारियों की जमकर लताड़ लगाई थी। अब पुलिस अधिकारियों ने खुद को फंसता देख जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किसान दिलबांग सिंह को व्यापारियों ने पीटा था, उनके खिलाफ जांच की जाएग। साथ ही किसान को बेरहमी से पीटने वाले व्यापारी सचिन गुप्ता, राजेश, अंकित गुप्ता और हरीराम गुप्ता सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हरकत में आई पुलिस ने नामजद व्यापारियों को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े- किसान पर डंडे बरसाते रहे व्यापारी, पुलिस सिर्फ ये कहती रही - बस करो मर जाएगा

ये हुई थी घटना

किसान को व्यापारियों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की घटना थाना रोजा के मंडी समिति की है। दो दिन पूर्व हरदोई जिले के थाना पाली के नरसिया मऊ निवासी दिलबाग सिंह ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अपना धान शाहजहाँपुर रोजा मंडी बेचने आया था। किसान का आरोप है कि आढ़ती सचिन अग्रवाल और उसके साथी जबरन उसका धान अपनी आढ़त पर तौलाना चाहते थे। उसने अपना धान पप्पू की आढ़त पर बेच दिया। इसके बाद आक्रोशित सचिन और उसके साथियों ने किसान को अपनी आढ़त पर पहले बंधक बनाकर जमकर पीटा। जब किसान अपनी जान बचा कर भागा तो व्यापारियों ने किसान को पूरी मंडी में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान किसान अपनी जान बचाने की दुहाई और भीख मांगता रहा, लेकिन सैकड़ों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। मंडी में तैनात पुलिस ने जब किसान को बचाने की कोशिश की तो व्यापारियों ने किसान को पुलिस से छीन लिया। फिर पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस सिर्फ यही करती नजर आई की बस करो मर जाएगा। फिलहाल व्यापारियों की पिटाई से लहूलुहान किसान दिलबाग सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक देखते ही व्यापारियों ने खुद को फंसता देख पुलिस से सांठगाँठ कर किसान के खिलाफ ही लूट का मुकदमा लिखा कर उसे गिरफ्तार करा दिया। सुनिए अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने क्या कहा-