15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां थाने और चौकी पर जनता की सुरक्षा आवारा कुत्तों के भरोसे, देखें तस्वीरें

पत्रिका संवाददाता ने रात में पुलिस चौकियों और थानों का जायजा लिया तो नजारा चौंकाने वाला था।

2 min read
Google source verification
UP Police

यूपी पुलिस की लापरवाही के तमाम किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन शाहजहांपुर जिले में पुलिस की करतूत का एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आम जनता की मदद के लिए थाने और पुलिस चौकियों में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते हैं, ताकि यदि रात में कोई घटना घटे तो उससे निपटा जा सके। लेकिन शाहजहांपुर के थानों और चौकियों का नजारा कुछ और ही है। यहां जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस नहीं बल्कि आवारा कुत्ते संभालते हैं।

UP Police

रात में जब पत्रिका कर्मचारी मामले की पड़ताल करने निकले तो देखा कि कोतवाली चौक की राजघाट चौकी राजघाट चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला बल्कि कुर्सी पर बैठा एक कुत्ता चौकी में अपनी ड्यूटी कर रहा था।

UP Police

कोतवाली सदर बाजार थाने के बंदीग्रह में मौजूद अपराधियों पर निगरानी का जिम्मा भी इन कुत्तों के ही हवाले है।