13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में एक बार फिर खेली गई खून की होली, दो भाइयों की पीट पीट कर हत्या

डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस के अफसर मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का जायजा लिया।

2 min read
Google source verification

शाजहाँपुर। मदनापुर के गांव ढुकरी कलां के दो सगे भाइयों को बीती रात रंजिशन लाठी डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों भाई गांव के बाहर अपने खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहे थे। शाजहाँपुर में एक बार फिर डबल मर्डर की वारदात से हड़कम्प मच गया। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस के अफसर मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।यहां आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से जिले में ताबड़तोड़ हत्याओं का सिलसिला जारी है। सदर बाजार इलाके में कुछ दिन पहले फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी उसके बाद रोजा इलाके में भी लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था और इसमे भी दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

ये भी पढ़ें

BIG NEWS: यूपी में लड़की छेड़छाड़ पर हो रही पंचायत में डबल मर्डर

ढुकरी कलां गांव के विजेंद्र अवस्थी उर्फ भूसी (55) और नौने (48)पुत्र छोटे लाल अवस्थी हिस्ट्रीशीटर थे। 20 साल पहले दोनों भाइयों ने गांव के बलराम ठाकुर पुत्र नन्हें सिंह की हत्या कर दी थी। सजा काटने के बाद वह दोनों चार साल पहले ही जेल से बाहर आए थे। दोनों भाई गांव के बाहर अपने खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहे थे। दोनों ही अविवाहित थे। इन दोनों पर कई और भी मामले भी दर्ज हैं। गांव के कई लोगों से दोनों की रंजिश भी चल रही थी। किसी मुकदमे के सिलसिले में यह दोनों भाई जिला मुख्यालय आए थे। शाम को गांव पहुंचे। रात करीब नौ बजे 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर इनकी झोपड़ी पर हमला बोल दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा और मरा समझ कर भाग गए। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सीओ सदर परमानंद पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात इनकी दो विवाहित बहनें भी अस्पताल पहुंच गईं। वे रंजिशन हत्या की बात बोल रही थीं।

ये भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में गुंडाराज, ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की हत्या

डबल मर्डर की वारदात के बाद गांव में दहशत फैली हुई है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के मुताबिक वारदात को रंजिश में अंजाम दिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।