
Swami Chinmayanand with yogi
शाहजहांपुर। इन दिनों वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद एक बार फिर से विवादों से घिरे हुए हैं। उन पर एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने फेसबुक लाइव के जरिए रोते हुए अपनी बात कही। इस बीच उसने स्वामी चिन्मयानंद पर हत्या की धमकी का भी आरोप लगाया। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद को लेकर पहले भी तमाम विवाद सामने आ चुके हैं। यहां जानिए स्वामी चिन्मयानंद से जुड़ी दस बातें।
1. स्वामी चिन्मयानंद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। एनडीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं और राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता रहे हैं।
2. वे 1991 में बदायूं से और 1998 में मछलीशहर से लोकसभा सांसद रहे। वर्ष 1999 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लोकसभा के लिए चुने गए।
4. स्वामी चिन्मयानंद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। शाहजहांपुर में उनका एक मुमुक्षु आश्रम है और वे वहां एसएस लॉ कॉलेज के नाम से एक लॉ कॉलेज भी चलाते हैं।
5. स्वामी चिन्मयानंद का विवादों से पुराना नाता है। वर्ष 2011 में उनके आश्रम में रहने वाली एक युवती ने उनके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी थी। इन खिलाफ सात साल बलात्कार का केस भी चला, लेकिन अप्रैल 2018 में, यूपी सरकार ने केस वापस ले लिया।
6. वर्ष 2019 में एक बार फिर एसएस लॉ कॉलेज शाहजहांपुर में पढ़ रही एक छात्रा ने फेसबुक लाइव कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण व जान से मारने के आरोप लगाए हैं।
7. आरोप लगाने के अगले दिन से छात्रा लापता है। इस मामले में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया जा चुका है।
8. स्वामी चिन्मयानंद का जन्म गोंडा शहर के एक रसूखदार परिवार में हुआ था।
9. स्वामी चिन्मयानंद ने एमए की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की, इसके बाद डॉक्टरेट की डिग्री भी हासिल की। वे परामर्थ और विवेक रश्मि नामक दो मासिक पत्रिकाओं के संपादक हैं।
10. स्वामी चिन्मयानंद उपनिषद सार, गीता बोध, भक्ति वैभव, परमार्थ पथ, अथातो सत्य जिज्ञासा, अंधेरे में भटकती आत्मा आदि तमाम पुस्तकें लिख चुके हैं।
Published on:
28 Aug 2019 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
