4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: कल से होगी झमाझम बारिश, महीने के सबसे ठंडे दिन और रात के लिए हो जाएं तैयार

Weather News: बीते 5 दिन में लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा है। जिससे लोग हलकान नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rain alert

उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Weather News: तेज गर्मी के दौर के बाद मौसम फिर करवट ले सकता है। बुधवार यानी 24 मई से उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव शुरू होगा। शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में 24 मई को बादल छाए रहेंगे। हालांकि बादल छाने के बावजूद उमस भरी गर्मी रहेगी। 25 मई से बारिश का दौर शुरू होगा तो तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

गुरुवार को नीचे आएगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ मनमोहन के अनुसार 25 मई को आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश और तेज हवाओं से तापमान 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। 25 मई को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में गुरुवार यानी 25 मई का दिन मई का सबसे ठंडा दिन होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जाने की वजह से गुरुवार-शुक्रवार की रात महीने की सबसे ठंडी रात होगी। गुरुवार रात को पंखा और एसी बंद करना पड़ेगा। वहीं चादर और कंबल भी निकालना पड़ सकता है।

बता दें कि इस समय तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इसके चलते उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और पंजाब के पास चक्रवाती हवाओं का दबाव बना है। यह यूपी की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत प्रदेश के 51 से ज्यादा जिलों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह पर भाजपा का बड़ा फैसला, कहा- उनका काम, वो जानें, हम अलग

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग