
UP Police
शाहजहांपुर। जिले में 24 घंटे के अंदर हुई दूसरी हत्या ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। यहां गन्ने के खेत में दूसरे दिन भी एक युवक की लाश मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या करके उसकी लाश को गन्ने के खेत में फेंका गया है। इस हत्या को एक दिन पहले युवती की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि लड़का और लड़की दोनों के शव एक ही स्थिति में मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
दरअसल घटना थाना निगोही क्षेत्र के गुरगवा इलाके की है। यहां का रहने वाले राम बहोरे ने बताया कि राम सुमिरन निगोही में बाइक की एजेंसी पर काम करता था। रविवार शाम 5:00 बजे के बाद से अचानक लापता हो गया था। परिजनों के काफी तलाश के बाद भी युवक नहीें मिला। अब उसकी लाश गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद हुई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या करके लाश को यहां फेंका गया है। आपको बता दें कि युवक की हत्या से 24 घंटे पहले ही पड़ोसी गांव टिकरी में 15 साल की लड़की की लाश मिली थी। दो दिन के अंदर लगातार दूसरी लाश मिलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस का है ये कहना
वहीं मामले मे सीओ सदर बलदेव सिंह खंदेड़ा ने बताया कि निगोही इलाके के गुरिगवा गांव के बाहर गन्ने के खेत में रामसुमिरन का शव मिला है । 24 घंटे पहले पड़ोसी गांव में किशोरी का शव बरामद हुआ था। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
12 Jun 2018 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
