
शाजापुर में भीषण रोड एक्सीडेंट
एमपी के शाजापुर में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। यहां एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। बेकाबू हुआ तेज रफ़्तार ट्रक लोगों को रौंदते चला गया। ट्रक की टक्कर से कई लोगों की मौत हो गई। इसमें एक परिवार ही खत्म हो गया।
शाजापुर जिले के शुजालपुर के पास यह भीषण हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार ट्रक बेलगाम हो गया। स्पीड से भागते ट्रक ने पहले एक ट्रैक्टर को टक्कर मारकर चकनाचूर कर दिया। इसके बाद भी ट्रक नहीं रुका। ट्रक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद भी वह आगे बढ़ता गया और लोगों को भी रौंदता चला गया। ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक की चपेट में एक परिवार आ गया जिसके चार सदस्यों की इस हादसे में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक ट्रक अकोदिया-शुजालपुर हाईवे पर बेकाबू हो गया। इस ट्रक ने पहले हाईवे पर एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी। फिर सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को रौंदता चला गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ट्रक ने जिस परिवार को रौंदा वह खेड़ीनगर का रहनेवाला था। मारे गए लोगों में पति पत्नी, मां और भांजा शामिल है।
यहां के गणपत की पत्नी लीलादेवी (45), बेटे अमन (28), बहू वर्षा (25) व नीति (12) पिता अनोखीलाल को ट्रक ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राणोगंज के पास सभी सोयाबीन काटने के बाद घर जाने के लिए खड़े थे तभी ये हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
Published on:
07 Oct 2023 01:16 pm

बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
