
atm me bomb blast
शुजालपुर. सिटी मंडी फोरलेन पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में लगे एटीएम को तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को की गई। बदमाश ने एटीएम के कुछ हिस्से को तोड़ भी दिया। संदिग्ध गतिविधि पर बैंक के हेड ऑफिस मुंबई तथा सर्कल ऑफिस में इंदौर में मशीन की कनेक्टीविटी के चलते सूचना पहुंच गई। चलते इंदौर से तत्काल स्थानीय ब्रांच मैनेजर को सूचित किया गया और मामला डायल 100 और पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश भाग निकला। एटीएम के आसपास न तो प्रकाश व्यवस्था है न ही गार्ड है। अज्ञात व्यक्ति के तोडफ़ोड़ व गतिविधि सीसीटीवी फुटेज में आ गई।
रात करीब 12 बजे पीएनबी के एटीएम पर एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा। साथ लाई गई सब्बल से एटीएम को तोडऩा शुरू कर दिया। युवक ने मशीन के कवर तो उखाड़ दिया और बाक्स को भी तोडऩे की कोशिश की। इस हरकत के चलते मशीन में लगे सुरक्षा उपकरण से यह सूचना बैंक के वरिष्ठ कार्यालय तक पहुंची और वहां से तत्काल बैंक मैनेजर शैलेष पिता अशोक कुमार को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही मैनेजर ने तत्काल डायल-100 और पुलिस को सूचना की। एटीएम की सूचना जैसे ही टीआई शुजालपुर दिनेश प्रजापति को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और डायल-100 भी आ गई। बदमाश सायरन की आवाज सुनकर भाग निकला। बैंक प्रबंधक शैलेष कुमार की शिकायत पर पुलिस शुजालपुर ने अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
पूर्व में हुई थी घटना
पूर्व में भी क्षेत्र के अरन्याकलां स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम को उखाड़कर ले जाया जा चुका है। उसके आरोपियों की भी जानकारी नहीं लग सकी है। नगर में अधिकांश एटीएम मशीनों पर रात में सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं।
कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
शाजापुर ञ्च पत्रिका. शहर के नई सड़क क्षेत्र में व्यापारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा। एएसपी ज्योति ठाकुर को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया नई सड़क स्थित लॉज के पास राजू पिता हूर खां निवासी चौबदारवाड़ी की जूते-चप्पल की दुकान है। 23 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे अमन पठान, अलताफ और अतिक पहुंचे और विवाद करने लगे। विवाद करते हुए राजू खां की दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया। पड़ोसी दुकानदार प्रवीण पिता ओमप्रकाश पाटीदार की दुकान के सामने खड़ी बाइक को गिरा दिया। जब प्रवीण ने तीनों से बाइक को हुए नुकसान का खर्चा मांगा तो अमन ने प्रवीण के चेहरे पर ईंट मार दी।
प्रवीण के चिल्लाने की आवाज सुनकर यहां पहुंचे पड़ोसी दुकानदार चंद्रप्रकाश चौधरी और जसवंत परमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट करते हुए चंद्रप्रकाश की बाइक तोड़ दी थी। दोषियों के पर कार्रवाई की जाए।
Published on:
30 Jan 2018 07:15 am
बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
