4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह एटीएम में आए कर्मचारी, देखा तो सामने था ऐसा मंजर जिससे उड़ गए होश

अलवर में बैंक कर्मचारी ने सुबह एटीएम का शटर खोला फिर उसने जो देखा, उससे वह दंग रह गया।

less than 1 minute read
Google source verification
theft stolen atm machine in bardod village of alwar

बहरोड़. क्षेत्र के ग्राम बडऱ्ोद में अलवर-बहरोड़ राज्यमार्ग के पास स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बुधवार रात चोर एटीएम को चुरा कर ले गए। एटीएम में सिर्फ साढ़े 13 हजार रुपए ही थे।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बैंक भवन के आस-पास रहने वाले लोगों ने बैंक भवन के पास एटीएम कमरे की शटर खुली देखी। अंदर जाकर देखा तो वहां एटीएम नहीं था। इसकी सूचना तुरन्त सुबह 7 बजे बैंककर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे बैंककर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अलवर से डॉग स्क्वायड टीम बुलवाई। टीम ने चोरी की घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई। घटना पर डीएसपी जनेश सिंह तंवर व थाना प्रभारी महावीर सिंह ने मौका देखा जिसमें सामने आया कि चोरों ने बुधवार रात एटीएम भवन में लगे सीसी टीवी कैमरे के तार काट कर रुपयों से भरा एटीएम को उठाकर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एटीएम चोरी की घटना के मामले में बदमाशों की तलाश में टीम भेजी है। शाखा प्रबंधक बजरंग गुप्ता ने बताया कि एटीएम में वारदात के समय साढ़े 13 हजार रुपए का कैश था। इस चोरी की घटना से बडऱ्ोद के लोगों में भय बना हुआ है। लोगों का कहना है की जब एटीएम ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन का क्या होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।