
नेशनल हाईवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट
शुजालपुर में नेशनल हाईवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। हाईवे पर शुजालपुर आष्टा मार्ग पर एक यात्री बस व कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की भीषण टक्कर में एक दंपत्ति की मौत हो गई। कार सवार पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। खास बात यह है कि कार में पत्नी अपने मृत पति की गोद में मिली।
नेशनल हाईवे 752 सी पर शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। आष्टा- शुजालपुर मार्ग पर सुबह कार व बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सवार शुजालपुर मंडी के कृष्ण नगर मोहल्ला निवासी पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अरनियाकलां व तिलावद के मध्य यह दुर्घटना हुई।
बताया जा रहा है कि शुजालपुर के कृष्ण नगर कॉलोनी निवासी शुबराती शाह कार से देवास जा रहे थे। 43 वर्ष के शुबराती शाह अपनी पत्नी के साथ अपनी बहू को लेने के लिए जा रहे थे। उनकी कार देवास हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। अरनिया कलां व तिलावद के बीच पुलिया पर एक बस से उनकी कार की टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में शुबराती शाह व उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार तथा बस दोनों ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद पत्नी अपने पति की गोद में मृत अवस्था में मिलीं। यात्री बस पोलायकलां से शुजालपुर की और आ रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही तिलावद व शुजालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी आंशिक चोटें आईं। बस का आगे का हिस्सा इस दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Published on:
23 Sept 2023 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
