
एबी रोड पर मक्सी थाना क्षेत्र में रोजगार टोल नाके पर रविवार रात अवैध टोल वसूली को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान टोल नाके पर तोडफ़ोड़ की घटना भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
शाजापुर. एबी रोड पर मक्सी थाना क्षेत्र में रोजगार टोल नाके पर रविवार रात अवैध टोल वसूली को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान टोल नाके पर तोडफ़ोड़ की घटना भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव अजीतसिंह डोडिया ने बताया कि रोजवास टोल नाके के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के द्वारा अवैध रूप से लोकल गाडिय़ों से टोल की वसूली की जा रही थी। मामले में करणी सेना परिवार के सोनू बना सांपखेड़ा ने जब टोलकर्मियों को फोन पर समझाने की कोशिश की तो टोलकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। बाद में बहाने से उन्हें दुपाड़ा रोड पर बुलाया और उनका अपहरण करके ले गए। साथ ही जमकर मारपीट की। इससे सोनू बना को सिर में गंभीर चोट आई। इस बात की सूचना मिलने के बाद करणी सेना परिवार के सदस्य टोल नाके पर पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और तोडफ़ोड़ भी हुई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल टोल नाके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। समाचार लिखे जाने तक मक्सी थाने पर पुलिस कार्रवाई जारी थी।
Published on:
01 May 2023 01:16 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
