5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्योगों के विकास के लिए 40 हेक्टेयर भूमि दी गई उद्योग विभाग को

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह में कलेक्टर ने कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Piyush bhawsar

•

Updated: 20 Sep 2022, 9:43 PM IST

For the development of industries, 40 hectares of land was given to th

शाजापुर। कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र प्रदान करते अतिथि

शाजापुर.

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने वाले युवा जॉब मिलने पर अपनी स्कील को और निखारें। युवाओं को हमेशा सीखते रहकर अपने स्किल को विकसित करना चाहिए, इससे अनुभव प्राप्त होगा। जिले में प्रतिमाह रोजगार मेले आयोजित हो रहे हैं। यहां से भी युवाओं का चयन रोजगार के लिए होता है। इसी तरह शाजापुर जिले में मक्सी में भी उद्योगों में बढ़ोतरी हो रही है, इससे भी रोजगार की मांग बढ़ेगी। शाजापुर में भी 40 हेक्टेयर भूमि उद्योग विभाग को दी गई है, इसलिए यहां भी रोजगार के स्कोप बढ़ेंगे।

यह बात कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। समारोह की अध्यक्षता एसपी जगदीश डावर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीइओ मिशा सिंह, प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती तथा उपाध्यक्ष संस्था विकास समिति शाजापुर दिनेश तिवारी, संस्था विकास समिति अध्यक्ष अशोक बंसल, संजय नेमा, विष्णु पाटीदार उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के लिए नए-नए सेक्टर शुरू हो रहे हैं, इसका लाभ भी युवा प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ने सभी युवाओं को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसपी डावर ने कहा कि हुनर होने पर किसी भी तरफ देखने की आवश्यकता नहीं रहती है। यदि आपके पास स्कील है, तो रोजगार के द्वार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। पुलिस विभाग में भी लगभग हर ट्रेंड में भर्ती होती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण से परिवार को खुशहाल रखें और देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम को जिला पंचायत सीइओ सिंह, आलोक बंसल, दिनेश तिवारी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ओपी सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि संस्थान के 243 विद्यार्थियों में से 240 ने सर्टिफिकेट प्राप्त करने की योग्यता हासिल की है। इस अवसर पर बेस्ट फैकल्टी एवं प्रशिक्षण में उच्च स्थान अर्जित करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्य गायत्री सिंह, जिला रोजगार अधिकारी जितेन्द्र निंगवाल, प्रभारी महाप्रबंधक उद्योग मेघा सुमन सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी एवं उनके पालकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत दुबे ने किया तथा समापन पर रामलखन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
00000000