
दुष्कर्म की घटना
शहडोल. शहर में एक दिल-दहला देने वाला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आश्चर्य की बात तो यह है कि मासूम दिव्यांग की आबरू लूटने वाले और कोई नहीं बल्कि मोहल्ले पड़ोस में रहने वाले ही लड़के थे। जिन्होंने जान-पहचान का गलत फायदा उठाकर गंदा काम किया। दिव्यांग ने अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां इशारों में बताई, इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित कई लड़कों को गिरफ्तार किया है।
शहर में 25 सितंबर को महज 11 साल की एक दिव्यांग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जिसमें पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन लड़कों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया, जिसकी रिपोर्ट दिव्यांग ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर की, इस मामले में पुलिस ने चार नाबलिग सहित कुल 6 लड़कों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है।
मूकबधिर थी दिव्यांग
जिस दिव्यांग के साथ यह घटना हुई है वह मूकबधिर है, इसी कारण लड़कों ने दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, क्योंकि वह बोल या चिल्ला भी नहीं पाती, दुष्कर्म की घटना के बाद दिव्यांग ने अपनी मां को इशारों इशारों में सारी बात बताई, इसके बाद जब उसकी मां ने मोबाइल में लड़कों के फोटो दिखाए तो उसने एक एक कर सभी को पहचान लिया। दिव्यांग को पड़ोस में रहने वाला लड़का परिचित होने के कारण दूर सुनसान क्षेत्र में ले गया, जहां मोहल्ले के अन्य लड़कों के साथ दुष्कर्म किया गया।
सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियोंं की सहायता से मोबाइल में दिव्यांग को फोटो दिखाकर आरोपियों की पहचान कराई, जिसके बाद टीम को भेजकर सभी को गिरफ्तार किया गया।
-अवधेश गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक
Published on:
30 Sept 2021 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
