10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुजालपुर में पति-पत्नी का अमर प्रेम: पति की मृत्यु के कुछ देर बाद ही सदमे से पत्नी ने भी दम तोड़ा

सिटी क्षेत्र में आभूषण के 76 वर्षीय व्यापारी की मृत्यु की खबर से कुछ देर बाद ही 71 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और सिटी स्थित शांतिवन में एक साथ दुनिया से विदाई दी गई। बताया जाता है कि शनिवार शाम को शहर के प्रतिष्ठित स्वर्णकार हरिनारायण सोनी को दिल का दौरा पड़ा और सिटी स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
शुजालपुर में पति-पत्नी का अमर प्रेम: पति की मृत्यु के कुछ देर बाद ही सदमे से पत्नी ने भी दम तोड़ा

सिटी क्षेत्र में आभूषण के 76 वर्षीय व्यापारी की मृत्यु की खबर से कुछ देर बाद ही 71 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और सिटी स्थित शांतिवन में एक साथ दुनिया से विदाई दी गई। बताया जाता है कि शनिवार शाम को शहर के प्रतिष्ठित स्वर्णकार हरिनारायण सोनी को दिल का दौरा पड़ा और सिटी स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

शुजालपुर. सिटी क्षेत्र में आभूषण के 76 वर्षीय व्यापारी की मृत्यु की खबर से कुछ देर बाद ही 71 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और सिटी स्थित शांतिवन में एक साथ दुनिया से विदाई दी गई। बताया जाता है कि शनिवार शाम को शहर के प्रतिष्ठित स्वर्णकार हरिनारायण सोनी को दिल का दौरा पड़ा और सिटी स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवारजन उनकी पार्थिक देह को लेकर बड़ा बाजार स्थित निवास पर लौटे तो पत्नि हीरामणि सोनी ने पार्थिव देह को देखा तो उन्हें भी चक्कर आने लगे। परिजन लेकर सिविल अस्पताल और उसके बाद एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हीरामणि ने भी देह त्याग दी। सोनी दंपती की आयु 70 वर्ष थी और दोनों स्वस्थ थे। सोनी की अंतिम यात्रा एक साथ सिटी के बड़े बाजार से रविवार को निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। शांतिवन में मुखाग्नि पुत्र लोकेश व नितिन ने दी। सोनी दंपती के निधन पर शोकस्वरूप सिटी के बडा बाजार में दोपहर तक अधिकांश दुकानें बंद रहीं।