
shobhayatra,jaikare,
कालापीपल. ब्राह्मण समाज संगठन की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत नगर में परशुराम दर्शन यात्रा निकाली गई। यात्रा कर्मचारी कॉलोनी के सप्तऋषि भवन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। यात्रा में रथ पर सवार भगवान परशुराम की झांकी के साथ ब्राह्मण समाजजनों ने मस्तक पर तिलक व गले में परशुराम पट्टिका धारण किए परशुराम के जयघोष के साथ सामाजिक एकरूपता का परिचय दिया। यात्रा का सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समापन एक निजी गार्डन में ब्रह्म समागम व सम्मान समारोह के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि शाजापुर के पूर्व कलेक्टर राजीव शर्मा ने कहा कोई भी जन्म से ब्राह्मण नहीं होता है। ब्राह्मणत्व अर्जित करना पड़ता है। विदेशी ताकतों से लडऩे के लिए क्षत्रिय व ब्राह्मणों ने सिर कटा कर बलिदान दिया है। ब्राह्मण वह है जिसने समाज को आवश्यकता पडऩे पर अपनी अस्थियां भी वज्र बनाकर दान कर दी है। कालापीपल विधायक इंदरसिंह परमार ने कहा भारत महापुरुषों का देश है। अत्याचारियों के संहार के लिए भगवान ने धरती पर हमेशा जन्म लिया है। भगवान परशुराम ने भी अत्याचारियों का संहार किया। अध्यक्षता पं. लीलाधर शर्मा 'बंधुजीÓ ने की। अतिथि गीतानंद महाराज, परशुराम प्रतीकस्वरूपलालजी महाराज, भाजपा प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, योगेंद्र जोशी, अभा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मनोज व्यास, पूर्व विधायक फूलसिंह मेवाड़ा रहे।
समाज की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
शुभारंभ आराध्य देव भगवान परशुराम की ब्राह्मण समाजजनों ने महाआरती कर किया। समाज अध्यक्ष राजूविजय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों व समाजजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात माशिमं की 12वीं की परीक्षा में मप्र प्रावीण्य सूची में 10वें स्थान पर रही छात्रा खुशबू शर्मा, कक्षा 10वीं में जिले में दूसरे स्थान पर रहे आशीष शर्मा, वालीबॉल में 10 बार नेशनल खेलने वाली यशी शर्मा व बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले एवं खेल एवं अन्य गतिविधियों में समाज को गौरवान्वित करने वाली समाज की प्रतिभाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। समाज के मांगलिक भवन के लिए भूदान करने वाले नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि के रूप में राधेश्याम शर्मा (पटवारी) का एवं मांगलिक भवन के टीन शेड निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख की राशि प्रदान करने पर विधायक इंदरसिंह परमार का ब्राह्मण समाज संगठन की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। प्रशस्ति-पत्र का वाचन वकील राधेश्याम शर्मा, पूर्व सरपंच नीलेश ने किया। संयुक्त संचालन संयोजक डॉ. सुभाष शर्मा एवं अनिल शर्मा ने किया। आभार शिक्षक कमल शर्मा ने माना।
विधायक निधि से निर्मित टीन शेड का किया भूमिपूजन
ब्राह्मण समाज संगठन के कर्मचारी कॉलोनी स्थित सप्तऋषि भवन के लिए विधायक निधि से से 5 लाख की राशि से निर्मित होने वाले टीन शेड का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। अतिथि विधायक परमार ने गेंती चलाकर भूमिपूजन किया।
Published on:
22 May 2018 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
