18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओम सूर्याय नम: के जयघोष से गूंजा प्रांगण

स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शाजापुर में भी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ।

2 min read
Google source verification
patrika

student,surya namaskar,Youth Day, govt school

शाजापुर. स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शाजापुर में भी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। विद्यालयों में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी नागरिकगणों ने एकसाथ सूर्यनमस्कार किया। इस दौरान आकाशवाणी रेडियो केंद्र द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार १२ मुद्राओं एवं अनुलोम, विलोम, भ्रामरी प्राणायाम को दोहराया। कार्यक्रम में वन्देमातरम तथा मध्यप्रदेश गान हुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का संदेश भी प्रसारित हुआ।
शाजापुर जिला मुख्यालय मुख्य आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। शुभारंभ में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुआ। स्वामी विवेकानंद की वाणी व मुख्यमंत्री के संदेश के प्रसारण के बाद सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्रणायाम किया गया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिए गए संदेश में सूर्य नमस्कार एवं प्रणायाम के लाभ से परिचित कराया। उन्होंने छात्रों से प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने के लिए कहा।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष शीतल भट्ट, नपा उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा, प्रदीप चंद्रवंशी, शीतल भावसार, क्षितीज भट्ट, जिला पंचायत सीईओ वंदना शर्मा, एडीएम मीनाक्षी सिंह, एसडीएम उमरावसिंह मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी केसी राजपूत, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय शशि रेखा राजालू सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक व गणमान्य नागरिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विवेक दुबे ने किया। आभार प्राचार्य शशिरेखा राजालू ने माना।

छात्रों ने किया सूर्य नमस्कार
शुक्रवार को ग्राम दुपाड़ा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। संस्था प्राचार्य रेणुका परमार एवं जनप्रतिनिधियों ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती वंदना दिनेश पालीवाल ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ सदस्यों भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षक पालक संघ अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, पुलिस चौकी दुपाड़ा के स्टाफ सहित संस्था के हेमेंद्र यादव, रामकृष्ण शर्मा, जितेंद्र राजपूत, मंजुला, प्रियंका बिंझानी, निर्मला पाटीदार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। यह जानकारी योग शिक्षक जगदीश चंद्रपाल एवं सत्यनारायण पाटीदार ने दी।

बताए प्राणायाम के विभिन्न तरीके
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय मावि बिकलाखेड़ी में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थीव स्टॉफ ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक गोकुल प्रसाद फुलेरिया ने योग व प्राणायाम के तरीके बताए।

विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शासकीय हाईकूस्ल टुकराना में सामूहिक रूप सूर्य नमस्कार किया गया। जिसमें प्रािव व मािव के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए। प्राचार्य कैलाशचंद चौहान ने स्वामी विवेकानंद के विचारधाराओं से छात्रों को अवगत कराया। इसी प्रकार शासकीय माीव भूरिया खजूरिया में शिक्षकों व छात्रों द्वारा सामूिहक सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम में धरमसिंह परमार अतिथि रहे। संस्था प्रभारी कमल सांवले ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के पर प्रकाश डाल। इस मौके पर राजेश विजयवर्गीय, दिप्ती दुबे सहित छात्रगण मौजूद थे।