26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीलर पर नहीं होगी गंदगी, युवाओं ने लिया संकल्प

पत्रिका अमृतम - जलम अभियान के तहत संकल्प कार्यक्रम, लगातार सफाई अभियान जारी

1 minute read
Google source verification
patrika

patrika amrtam jalam abhiyaan

शाजापुर. पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के तहत रविवार को एक बार फिर चीलर नदी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने नदी की स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और उन सभी समसयाओं को दूर करने का निर्णय लिया, जिनके कारण नदी सूख रही है। साथ ही गंदगी का शिकार है। बता दे कि पत्रिका के अभियान के द्वारा चीलर नदी के भीमघाट पर सफाई अभियान संचालित किया गया। यह कार्यक्रम लगातार पिछले चार रविवार से जारी है। इस अभिान से शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन व युवा जुड़ चुके है और नदी की सफाई में अपना सहयोग दे रहे है। संकल्प के दौरान युवाओं ने नदी संरक्षण की चिंता जाहिर करने की जगह जमीनी काम करने की बात कही। घाट पर गंदगी नहीं करने और खुद के साथ अन्य लोगों को प्रेरित करने की बात कहीं।

समाज को मिलेगी दिशा
पत्रिका के अभियान की प्रबुद्धजनों ने काफी सरहाना की है। लोगों का कहना है कि उक्त अभियान से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। लोगों में नदी के प्रति आदर का भाव पैदा होगा और इसकी स्वच्छता की ओर लोग ध्यान देंगे। नदी में गंदगी फेंकने के पहले सोचेंगे। इसका फायदा जरूर दिखाई देगा और लोगों में जागरुकता भी आएगी। शहर की जीवनदायिनी का कलकल बहने वाला स्वरूप दोबारा लौट आएगा। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर लगातार प्रयास करने की जरूरत है। यह अभियान चंद दिन का नहीं है। अब लगातार जारी रहना चाहिए।

गंदगी से खो दिया स्वरूप
चीलर नदी शहर की जीवन रेखा है। समय के साथ नदी ने अपना स्वरूप खो दिया। इसके पीछे गंदगी बड़ा कारण है। इसी के चलते प्राचीन भीमघाट का चयन सफाई अभियान के लिए किया गया। अभियान की शुरूआत के साथ ही शहरवासी भी जुड़ते चले गए। इसमें प्रबुद्धजन, गणमान्य, अधिकारी, कर्मचारी सहित विभिन्न संगठन के लोग शामिल है।