
शाजापुर। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में चेकअप कराते मरीज
शाजापुर.
पत्रिका समूह के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिदिन आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। वहीं चिकित्सकों द्वारा मरीजों को यथाचित उपचार दिया गया।
जिला अस्पताल में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करने के लिए मुख्य रूप से आरएमओ डॉ. सचिन नायक एवं पूर्व सिविल सर्जन डॉ. शुभम गुप्ता मौजूद रहे। सुबह साढ़े 9 बजे से आयोजित किए गए शिविर के दौरान दोनों चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। यहां पर स्वास्थ्य की जांच कराए जाने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। डॉ. नायक और डॉ. गुप्ता ने कहा कि वैसे तो जिला अस्पताल में 24 घंटे ही मरीजों का उपचार किया जाता है, लेकिन इस तरह के आयोजनों से आमजन को ज्यादा लाभ मिलता है। मरीजों को जांच के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ता है। वे एक ही स्थान पर डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकते हैं।
अस्पताल के स्टॉफ सदस्यों ने भी कराया चेकअप
जिला अस्पताल में पत्रिका द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों ने तो अपना चेकअप कराया वहीं अस्पताल स्टॉफ के अनेक सदस्यों ने भी अपना चेकअप कराया। सभी का कहना था कि पत्रिका द्वारा हमेशा से ही जनहित के मुद्दे उठाने के साथ ही जनसरोकार से संबंधित आयोजन किए जाते हैं। इसका लाभ आमजन को मिलता है।
आज होगा काव्यगोष्ठी का आयोजन
पत्रिका समूह के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की शृंखला में शनिवार को शहर के कवि और शायरों के साथ मिलकर एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से शहर के युवा कवि अर्पित शर्मा, नागेंद्र गुर्जर, भेरूलाल एंटीना, हनिफ राही सहित अन्य कवि और शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
000000000
Published on:
11 Mar 2022, 7:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.