
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग लगातार कई प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों से जागरूक होकर शहर के नाई ने बड़ा कदम उठाया है। नाई ने मतदान करके निशान करके दिखाने पर कटिंग पर 50 परसेंट का डिस्काउंट रखा है। नाई के इस कदम को चुनाव आयोग ने भी सराहा है।
लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत देखकर जिल प्रशासन की मुहिमों से प्रेरित होकर सैलून संचालक ने बड़ा कदम उठाया है। शाजापुर के नई सड़क पर सैलून चलाने वाले जीवन वर्मा ने मतदान करने वालों को 50 परसेंट डिस्काउंट देने का फैसला किया है। जीवन ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में हुए मतदान के दो चरणों में काफी कम वोटिंग हुई है। जिसे देख उन्हें अच्छा नहीं लग रहा। इसी के चलते उनके मन में विचार आया कि क्यों न वो भी चुनाव आयोग की मदद करें। उन्होंने अपनी दुकान पर पम्पलेट लगा दिया है। जिसमें साफतौर पर लिखा है कि 13 मई सोमवार को मतदान करके निशान दिखाओ और कटिंग पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट पाओ।
बता दें कि, लोकसभा के चौथे चरण का चुनाव देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में 13 मई को होगा।
Published on:
02 May 2024 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
