30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : तेज बारिश और आंधी में गिरी छत की गैलरी, बालिका की मौत…हाईवे पर दर्जनों पेड़ गिरे

करीब 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी से वाहन अपनी जगह थम गए, हाईवे सहित शहरी क्षेत्र में दर्जनों पेड़ गिर गए, चद्दारों से लेकर छतों पर रखा हल्का सामान उड़ गया।

3 min read
Google source verification
patrika

rain,monsoon,cloud,humidity,shajapur hindi news,rainy weather,strong wind,trees collapse,

शाजापुर. शनिवार को शहर में मानसून का आगाज हो गया। बारिश के साथ चली आंधी ने आमजन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी से वाहन अपनी जगह थम गए, हाईवे सहित शहरी क्षेत्र में दर्जनों पेड़ गिर गए, चद्दारों से लेकर छतों पर रखा हल्का सामान उड़ गया। शहर के चौबदारवाड़ी क्षेत्र में छत की गैलरी गिरने से एक 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, वहीं कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे क्षेत्र की बिजली बंद रही।

सुबह से छाए थे बादल
शनिवार को सुबह से बादल छाए थे, इसके बाद दोपहर में तेज उसम ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 3 बजे बाद आममान में बादल छा गए। शाम 4 बजे बाद अचानक काले बादलों ने डेरा डाल दिया और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरूहो गई। इस आंधी में जहां एक मासूम की मौत हो गई। वहीं दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। जिसने वाहन सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्रकुमार धनोतिया ने बताया कि शहर में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन दो-तीन दिन बारिश के आसार नहीं है। अब 1 जुलाई के बाद नया सिस्टम बनेगा जिसके बाद 3-4 जुलाई को जोरदार बारिश की संभावना है।

10 वर्षीय मासूम दबी दीवार में, मौत
आंधी के चलते जहां कई पेड़ धराशाही हुए, वहीं पक्की दीवार में दबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चौबदारवाड़ी में रहने वाली दुर्गा पिता कुमेरसिंह (10) अपने घर से सामान लेने के लिए निकली थी। तभी तेज आंधी शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए बालिका चौबदारवाड़ी स्थित खानका-ए-वारसी के नीचे अपनी साइकिल लेकर खड़ी हो गई। तभी खानका-ए-वारसी की छत छज्जा सीधा बालिका पर जा गिरा। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख वहां खड़े लोगों ने बालिका के परिजनों को बताया और वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। इस घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक खानका के पास एक बड़ा पेड़ है, तेज आंधी में पेड़ दीवार से टकराया, जिससे गैलरी का हिस्सा गिर गया। इस घटना के बाद शहर में खड़े जर्जर मकानों को लेकर जवाबदारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। बता दें कि शहर में अनेकों जर्जर भवन ऐसे हैं, जो बारिश में ढह सकते हैं। जिन पर नगर पालिका द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पेड़ गिरने से रास्ते हुए बंद
शनिवार शाम बारिश शुरू होने के बाद ही तेज आंधी चलने लगी। जिससे शहर में करीब 50 से अधिक पेड़ व शाखाएं धराशायी हो गए। शहर के विभिन्न मार्गों से लेकर हाईवे तक पेड़ गिरे पाए गए। जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। जिन्हें बारिश थमने के बाद हटाने की कार्रवाई की गई। धोबी चौराहा पर वेन पर पेड़ का हिस्सा गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस लाइन रोड पर भी पेड़ का हिस्सा गिरा जिससे रास्ता जाम हो गया। उत्कृष्ट विद्यालय में पार्किंग पर रखे वाहनों पर पेड़ गिर गया। जिससे रास्ता बंद हो गया। इसी तरह हाईवे पर अनेक जगह पर पेड़ की टहनियां गिर गई। जिसमें अनेक लोगों का सामान क्षतिग्रस्त हुआ।

आधा घंटे में 26 एमएम हुई बारिश
इधर बारिश का आगाज होते ही शहरवासियों ने खुशी मनाना शुरू कर दिया था। शहर में तेज आंधी के साथ करीब आधा घंटे तक बारिश जारी रही। इस दौरान 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश इतनी तेज थी की सड़कों पर पानी बह निकला। इधर नालों की चौड़ाई कम होने के कारण इस बार भी सोमवारिया बाजार, सब्जी मंडी क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति बनी। हालांकि बारिश बंद होने के बाद रास्ता साफ रहा। शहर में 24 घंटे में 29 एमएम बारिश दर्ज की गई, अब कुल 85 एमएम बारिश हुई।

बारिश शुरू होते ही बिजली गुल
इधर बारिश शुरू होते ही शहर के अनेक हिस्सों की बिजली गुल हो गई। पेड़ व बड़ी टहनियों के गिरने से कई जगह बिजली के तार भी टूट गए। शहर में इस दौरान 1 से डेढ़ घंटे तक अलग-अलग क्षेत्र की बिजली गुल रही। बारिश बंद होने के बाद बिजली कंपनी सुधार कार्य में जुट गई।