9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ों की रंजिश का नतीजा इस 8 वर्षीय मासूम ने भुगता

शुजालपुर थाना सिटी क्षेत्र अंतर्गत कड़वाला में रविवार दोपहर रंजिश के चलते 8 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी 10 वर्षीय बड़ी बहन सहित 4 अन्य को घायल कर दिया।

2 min read
Google source verification
patrika

शुजालपुर थाना सिटी क्षेत्र अंतर्गत कड़वाला में रविवार दोपहर रंजिश के चलते 8 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी 10 वर्षीय बड़ी बहन सहित 4 अन्य को घायल कर दिया।

शुजालपुर. शुजालपुर थाना सिटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़वाला में रविवार दोपहर रंजिश के चलते एक 8 वर्षीय मासूम बालक की हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी 10 वर्षीय बड़ी बहन सहित 4 अन्य को घायल कर दिया। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
कड़वाला गांव में 21 जनवरी 2019 को लड़की को बदनाम करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसका प्रकरण पुलिस थाना शुजालपुर में दर्ज हुआ था और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। बताया जाता है रविवार को पुराने प्रकरण की बात पर आक्रोशित होते हुए आरोपियों ने चाकू से फरियादी के घर हमला कर दिया। इसमें बबलू (8) पिता दुलीचंद पूरबिया की सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। साथ ही उमा (10) पिता दुलीचंद, सिद्धूलाल पिता दयाराम, दयाराम पिता भागीरथ तथा महेश पिता हरिसिंह घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए डॉयल 100 शुजालपुर लेकर आई। घायल दयाराम ने बताया कि राजा मेहतर ने उस पर प्रकरण में थाने में गवाही देने की बात को लेकर हमला किया। ग्रामीणों के अनुसार विवाद के चलते गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी लगते ही पुलिस कड़वाला पहुंची। पुलिस ने मृतक बबलू के शव का परीक्षण सिविल अस्पताल में कराया तथा फरियादी दुलीचंद पिता रघुनाथ पूरबिया निवासी कड़वाला की शिकायत पर आरोपी राजा पिता मांगीलाल मेहतर, रवि पिता मांगीलाल, मांगीलाल पिता छन्नू, करण पिता कैलाश सभी निवासी कड़वाला तथा सोनू बागरी पिता रायसिंह बागरी निवासी शुजालपुर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी आरजी वर्मा ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बालाजी गोशाला के सामने ट्रक-बाइक की भिड़ंत, बेटे की मौत, मां गंभीर घायल
डोंगरगांव. इंदौर-कोटा राजमार्ग पर दिनोंदिन हादसे होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह 11 बजे राजमार्ग पर डोंगरगांव में मप्र सीमा जांच चौकी के पास बालाजी गोशाला के सामने बाइक सवार रामदयाल (२५) पिता रामगोपाल मेघवाल रायपुर की ओर से मां को लेकर श्रीपतपुरा आ रहा था। इसी दौरान इंदौर से कोटा जा रहा ट्रक एचआर 38 एस 4832 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सोयत पुलिस थाने को दी थाना प्रभारी सहित एसआइ शांतिलाल चौहान, एएसआइ बील ठकराल, जवान रामचरण धाकड़, हरीश यादव, यशवंत सिंह, डॉयल 100 रामचंद्र शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयतकलां लाया गया। यहां युवक का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। थाना प्रभारी शंकरसिह चौहान ने बताया ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जबकि ट्रक को जब्त कर लिया।