3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हमारे कलेक्टर भी हरिशचंद्र नहीं, मैं कलेक्टर से ज्यादा खतरनाक’

वीडियो वायरल : कार में स्क्रेच आने पर स्टेनो ने खोया आपा तो कलेक्टर ने हटाया...>

2 min read
Google source verification
shajapur.png

शुजालपुर। शाजापुर कलेक्टर के स्टेनो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामूली बात पर उन्होंने अपना आपा खो दिया और वे कलेक्टर तक पर आरोप लगाने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने अपने स्टेनो को हटा दिया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शाजापुर कलेक्टर के स्टेनो के विवादित बोल का वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी कार में स्क्रेच लगने के बाद अनर्गल बातें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्टर कार्यालय के स्टेनो भगवत प्रसाद लेवे को पद से हटा दिया। इस वीडियो में लेवे बोल रहे हैं, देश में 100 प्रतिशत शुद्ध कोई आदमी नहीं है। हिन्दुस्तान में कोई भी हरिशचन्द्र नहीं है। हमारे कलेक्टर भी हरिशचन्द्र नहीं है। मैं कलेक्टर से ज्यादा खतरनाक हूं। 41 साल से नौकरी में 25 कलेक्टर निकाल चुका हूं। मैं अपनी कलम से कोई गलत काम नहीं करता।

यह भी पढ़ेंः

नए स्कूटर पर बैठकर आए कलेक्टर साहब, पुलिस आई तो भागने लगे, देखें VIDEO
ढाई साल बाद पूर्व मंत्री को पता चला हार का कारण, पंडोखर सरकार ने बता दिया किसने हराया, देखें VIDEO

कलेक्टर के स्टेनो भगवतप्रसाद लेवे का सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक पखवाडे पूर्व का बताया जा रहा है। लेवे व्यक्तिगत कार्य से गांधी स्मारक के समीप स्थित सिटी सेंटर मॉल पर कार से आए थे। लेवे ने कार मॉल के सामने खड़ी करने का प्रयास किया तो कर्मचारी ने कार कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर पार्क करने का कहा। इस पर लेवे कार को साइड में खड़ा करने जा रहे थे, तो वहां लगे लोहे के एंगल से कार में स्क्रेच आ गए। इस बात पर स्टेनो मॉल में स्थित जश अस्पताल प्रबंधन पर नाराज हो गए। बातचीत का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

स्टेनो के विवादित बोल के अंश...

स्टेनो बोले रहे हैं, मैं 41 साल से नौकरी कर रहा हूं और 25 कलेक्टर निकाल चुका हूं। मैं अपनी कलम से कोई गलत काम नहीं करता हूं। कलेक्टर प्रमोद गुप्ता को मैं मना कर चुका हूं। आप जितना जिले में भ्रष्टाचार करना चाहते हो, करों, जितना कमाना चाहते हो कमाओ, मैं गलत नहीं करूंगा। स्टेनो यही नहीं रुके और बोले, कोरोना काल के हमारे पास सब रिपोर्टिंग है, किसने कितना कमाया और किसने कितने नकली इंजेक्शन लगाए। ऊपर से नीचे तक सभी की मिलीभगत थी? इसमें सीएमएचओ और उसकी टीम हो सकती है। चर्चा के दौरान स्टेनो ने कार क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कार्य के बिल का उल्लेख किया। एसडीओपी को फोन लगाकर थाना प्रभारी बाघेला से चर्चा करने की बात कही।

कलेक्टर ने स्टेनो पद से हटाया

अनर्गल वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कलेक्टर शाजापुर दिनेश जैन ने स्टेनो लेवे को पद से हटाते हुए उनकी सेवाएं मूल विभाग जिला पंचायत में वापस कर दी। कलेक्टर जैन ने बताया, स्टेनो लेवे की सेवाएं जिला पंचायत में वापस करते हुए प्रशासन की छवि खराब करने एवं वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader