
इस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, इन्होंने किया समर्थन का एेलान- देखें वीडियो
शामली।कैराना लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी के साथ शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला अध्यक्ष समेत कई नेतागण मौजूद रहे। उधर कैराना लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज मृगांका सिंह ने भी पंचायत के बाद समर्थकों के साथ घोषित उम्मीदवार के समर्थन का एेलान किया।
विकास कार्यों को बनाएंगे चुनावी मुद्दा
सोमवार को कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कर्इ नेताआें व समर्थक मौजूद रहे। वहीं बीजेपी प्रत्याशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह मोदी सरकार के किए गए विकास कार्यों को अपना चुनावी मुद्दा बनाएंगे, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह कैराना लोकसभा सीट से बीजेपी को भारी मतों से जीत हासिल करेंगें। हालांकि हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह के टिकट न होने से स्थानीय समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली थी। इसके लिए घंटों की पंचयायत हुर्इ थी।
इसमें लोगों ने आलाकमान से मृगांका सिंह को टिकट न देने पर पार्टी के खिलाफ वोट देने का एेलान किया, लेकिन इसके बाद मृगांका सिंह ने सभी समझा बुझाकर पार्टी प्रत्याशी को ही सपोर्ट करने की घोषणा की।
Published on:
26 Mar 2019 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
