23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking- मायावती ने राजवीर सिंह का टिकट काटकर इस बाहुबली को बनाया उम्मीदवार, दिया चुनाव लड़ने का निर्देश

- पहले बसपा आैर फिर सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक रह चुका है बाहुबली नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Mar 2019, 12:17 PM IST

news

Big Breaking-मायावती ने राजबीर सिंह का टिकट काटकर इस बाहुबली को बनाया उम्मीदवार, दिया चुनाव लड़ने का निर्देश

नोएडा।लोकसभा चुनाव में जहां पहले चरण के उम्मीदवारों की नामांकन की अंतिम तारीख गुजर गर्इ है। वहीं आगरा की फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट पर आखिरी समय में गठबंधन का प्रत्याशी बदल दिया गया। हालांकि इसकी चर्चा सोमवार बसपा द्वारा घोषित प्रत्याशी राजवीर सिंह के अधूरा नामांकन करने से ही शुरू हो गर्इ थी। लेकिन इस पर मंगलवार को खुद पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित ने लगार्इ है । जिन्हें बसपा की आेर से इस से टिकट घोषित कर दिया गया है।गुड्डू पंडित ने बताया कि बहन जी मायावती के आदेश पर वह मंगलवार सुबह दस बजे नामांकन करने के लिए फतेहपुर सिकरी के लिए निकल चुके है। उधर बसपा से पहले प्रत्याशी राजबीर सिंह का टिकट काट दिया गया है।

बसपा से ही पहली बार विधायक बने थे गुड्डू पंडित

बसपा में शामिल होकर राजनीतिक करियर शुरू करने वाले श्री भगवान उर्फ गुड्डू पंडित नोएडा के रहने वाले है।उन्होंने बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर 2007 में जीत हासिल की थी।इसके बाद उन्हें बसपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद गुड्डू पंडित सपा में शामिल हुए आैर 2012 में सपा के टिकट पर जीत मिली। इसके बाद उन्होंने सपा में बगावत कर दी। जिसके बाद उन्हें सपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। उधर भाजपा नेताआें से नजदीकी होने के बाद भी उसमें जगह न मिलने पर भगवान दास ने आरएलडी में शामिल हुए। वह आरएलडी के टिकट पर 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन यहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही मिल रही बधार्इयां

सोमवार को नामांकन के दौरान आगरा की फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट से राजवीर सिंह नामांकन करने पहुंचे।लेकिन उन्होंने पार्टी से बी फार्म न मिलने की वजह से आधा अधूरा फार्म भरा।जिसके चलते चर्चा थी कि उनका टिकट कट सकता है।इन्हीं चर्चाआें के पर मंगलवार को मोहर लग गर्इ।जिसके बाद पूर्व बाहुबली विधायक भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें बहन जी ने टिकट फाइनल कर दिया है।वहीं फेसबुक पर उनके टिकट फाइनल होने की जानकारी दी गर्इ।जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधार्इ मिल रही है।