25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: अधिकारी पर लगा बदसलूकी का आरोप तो भारी संख्या में पहुंच गए लोग, फिर जो हुआ…

सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
bku

अधिकारी पर लगा बदसलूकी का आरोप तो भारी संख्या में पहुंच गए लोग, फिर जो हुआ...

शामली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता के साथ नायाब तहसीलदार द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगा है। वहीं इसकी सूचना पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल, मामला कैराना तहसील परिसर का है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : एक पिता ने ही आठ दिन की अपनी बच्ची को इस तरह उतार दिया मौत के घाट, जानकर कांप जाएंगी रूह-देखें वीडियो

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता के साथ नायाब तहसीलदार ने बदसलूकी कर दी थी। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने कहा कि जनपद का प्रशासन कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है, जबकि कार्यकर्ता आम जनमानस, किसान व मजदूर की समस्याओं को उठाते हैं। अब यह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बजरंग दल का जिला संयोजक गिरफ्तार, बुलंदशहर हिंसा का था मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में कई गन्ना सेंटर पर घटतौली हो रही है। कई सेंटर बंद हैं। प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। अगर किसान यूनियन के कार्यकर्ता आवाज उठाते हैं तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है। धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम कैराना डॉक्टर अमितपाल शर्मा ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बात सुनी और पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, एसडीएम कैराना ने जांच करा कर घटतौली करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसान यूनियन का धरना समाप्त कर दिया गया।