30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमितों काे साफ पानी तक नहीं, अस्पताल में बाथरूम की टंकी से पी रहे पानी

शामली के सरकारी अस्पताल का एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। वायरल वीडियो में कोरोना Corona virus राेगी बता रहे हैं दाे दिन से उन्हे पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा। वह बाथरूम की टंकी से पानी लेकर पानी पीने काे मजबूर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 Apr 2021, 10:08 PM IST

shamli_covid_hospital.jpg

covid hospital

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली Shamli जिला अस्पताल में बनाये गए कोविड लेवल-1 covid hospital में भर्ती कोरोना संक्रमित COVID-19 मरीज बाथरुम के गीजर से पानी लेकर पीने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रशासन की यह लापरवाही साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही एक वीडियाे viral video ने सबके सामने ला दी है। वीडियाे वायरल होने के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और राेगियाें के लिए कैंपर भिजवाकर पीने के पानी की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें: अब शाखा जाए बगैर घर से ही खुलवाएं एसबीआई बैंक में बचत खाता

शामली में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते जिला अस्पताल में बनाये गए कोविड लेवल-1 और लेवल- 2 के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वहां भर्ती कोरोना सक्रमित मरीजों का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वहां भर्ती लोग आरओ की खराब स्थिति को दिखाते हुए बाथरुम के गीजर से लेकर पानी पीने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में मरीजों ने दावा किया कि दो दिनों से मजबूरन उन्हें बाथरूम से पानी लेकर पीना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: भाजपा से चार बार सांसद रहे श्याम बिहारी का कोरोना से निधन, कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा अंतिम संस्कार

इस बारे में डाक्टरों को भी बताया गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देकर वहां पानी की व्यवस्था कराई। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

यह भी पढ़ें: कौन सा मास्क कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में है ज्यादा उपयोगी

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश