31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण: घर बैठे वीडियो कांफ्रेसिंग से खुलवाइए एसबीआई में बचत खाता

कोरोना की चेन तोड़ने को एसबीआई की पहल, घर पर ही पहुंचेगा एसबीआई का एटीएम आधार और पैन कार्ड करना हाेगा अपलाेड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 Apr 2021, 9:45 PM IST

sbi.jpg

SBI Home Loan: Bank has Clarification, interest rate increased or not

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. meerut news कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए एसबीआई SBI ने अब अपने ग्राहकों के लिए एक और सुविधा शुरू की है। एसबीआई की इस सुविधा के तहत लोगों को बचत खाता sbi account खोलने के लिए बैंक की शाखा में जाने की कोई जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: कमाल का है आयुर्वेद का ये नुस्खा: दो चुटकी से ही मिलेगी वायरस से लड़ने की शक्ति

एसबीआई SBI के जोनल मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि एसबीआई वीडियो कांफ्रेंसिंग से केवाईसी कर एसबीआइ की अपनी पसंद के किसी भी शाखा में तत्काल अपना बचत खाता sbi account खोल सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपका का एसबीआइ में पहले से कोई खाता न हो। खाता खोलने के लिए सिर्फ आधार और पैन कार्ड अपलोड करने की जरूरत होगी। खाता खुलने के बाद ग्राहक के पते पर एटीएम कार्ड पहुंच जाएगा। इस खाते में बैंक चेकबुक जारी नहीं करेगा।

पते पर पहुंचेगा एटीएम
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए तथा इसका चेन तोड़ने के उद्देश्य से एसबीआइ ने यह पहल की है जिसके जरिए न सिर्फ ग्राहकों को घर बैठे डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलेगी बल्कि ग्राहक सहज एवं सुरक्षित बैंकिंग सुविधा का लाभ बिना शाखा गए उठा सकेंगे। स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक पीसी बरोड़ ने कहा कि इंस्टा बचत खाता नामक इस खाते का उद्देश्य जरूरतमंद ग्राहकों तक तत्काल बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। इस खाते में नियमित बैंक खातों की तुलना में सीमित सुविधाएं ही दी जाएंगी।

इतनी है लेनदेन की लिमिट
ग्राहक एक बार में 49,999 तक का लेनदेन कर सकते हैं। एक वित्तीय वर्ष में दो लाख तक की राशि जमा कर सकता है। 12 माह के भीतर केवाईसी का प्रत्यक्ष सत्यापन कराना होना अन्यथा एक वर्ष के बाद खाता बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस खाते से एटीएम कार्ड या योनो कैश के माध्यम से ही निकासी की जा सकती है हालांकि शाखा या एटीएम में नकदी जमा कराने की सुविधा होगी परंतु चेकबुक या पासबुक जारी नहीं होगा।

यह होगी प्रक्रिया
ग्राहक सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में एसबीआइ योनो ऐप डाउनलोड करने के बाद ऐप पर क्लिक करेगा तो सबसे नीचे न्यू टू एसबीआइ का विकल्प आएगा। उस पर क्लिक करने पर दो विकल्प आएगा। जिसमें पहला विकल्प डिजिटल सेविंग्स अकाउंट का तो दूसरा इंस्टा सेविंग्स खाता खोलने का होगा। इंस्टा सेविंग्स खाते पर क्लिक कर अपना आधार, पैन आदि का विवरण भरते ही मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा। जिसे सिस्टम में डालने और सत्यापित होते ही आपका खाता खुल जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश