
UP CM Yogi Adityanath
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. रविवार आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) शामली के कस्बा थानाभवन पहुंच रहे हैं। शनिवार रात उनका प्राेग्राम प्रशासन काे मिला ताे सहारनपुर मंडल में तैयारियां शुरू हाे गई।
उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर के पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री कस्बा थानाभवन से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के घर पहुंचेंगे। दरअसल मंत्री सुरेश राणा के पिता का गत दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने सुरेश राणा के पिता के निधन की सूचना के बाद दुख व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर भी लिखा था।
अब रविवार को दोपहर 2:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कस्बा थानाभवन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सीएम के आगमने की सूचना मिलते ही पूरे सहारनपुर मंडल में अलर्ट घाेषित कर दिया गया है। शनिवार रात से ही प्रशासन यहां सीएम के आगमने की तैयारियाें में जुटा हुआ है।
Updated on:
17 Jan 2021 08:42 am
Published on:
17 Jan 2021 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
