Shamli: डिलीवरी को दौरान महिला और बच्चे की माैत, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार, अस्पताल सीज
शामली के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान महिला और बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने हंगामा किया तो पता चला कि नर्सिंग होम नकली है जिसका कोई रजिस्ट्रेशन CMO कार्यालय में ही नहीं है।इस पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।