
शामली। टेलर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। जिसके बाद दुकान में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के चक्कर में दुकानदार के दो पड़ोसी बुरी तरह से झुलस गये। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दरअसल जनपद शामली के थानाभवन कस्बे में बस स्टैंड के पास राणा मार्केट में ओमपाल सिंह निवासी कुतुबगढ़ की टेलर की दुकान है। गुरुवार को दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने उठते धुएं को देखकर शोर मचा दिया। जिसके बाद दुकानदार के पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग को बुझाने के चक्कर में दुकानदार के दो पड़ोसी बुरी तरह से झुलस गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया। वही आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Published on:
22 Nov 2019 02:25 pm

बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
