3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking: शामली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Highlights -दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर है पटाखा फैक्ट्री -शाम पांच बजे के करीब हुआ विस्फोट -पूरी फैक्ट्री हो गयी तहस-नहस -तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

less than 1 minute read
Google source verification

शामली

image

Jai Prakash

Jan 31, 2020

shamli.jpg

शामली: जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर आज शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री ढह गयी और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर एसडीएम मणि अरोरा समेत एसपी और भारी पुलिस बल जेसीबी और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर मौजदू है। फ़िलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कैबिनेट मंत्री ने योगी सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, आप भी जरूर जानें, देखें वीडियो

सहारनपुर हाइवे पर है फैक्ट्री
एसडीएम मणि अरोरा के मुताबिक फैक्ट्री आबादी से बाहर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कांधला कस्बे में है। यहां लाइसेंस पर पटाखे बनाने का काम होता है। करीब पांच बजे विस्फोट के साथ पूरी फैक्ट्री उड़ गयी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक बच्चा और बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Sambhal: बेकाबू ट्रक ने कार में मारी टक्कर, डॉक्टर समेत दो की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

ये हैं मृतक
मृतकों में निर्मला देवी पत्नी श्याम लाल, नरेसो पत्नी राम लाल ,सरस्वती पत्नी वीरेन्द्र,शैंकी पुत्र राजेन्द्र और इन्तजार की शिनाख्त हुई है। बाकी कितने घायल या प्रभावित हैं,इसका पता नहीं चल सका है।

Story Loader