9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: भाभी से प्यार करने में भाई बन रहा था अड़चन, देवर भाभी ने उठाया बड़ा कदम

प्यार में अड़चन बने पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या पुलिस से कई दिन तक पत्नी बोलती रही झूठ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

3 min read
Google source verification
demo pic

भाभी से प्यार करने में भाई बन रहा था अड़चन, देवर भाभी ने उठाया बड़ा कदम

शामली। चार दिन पहले अपनी पत्नी के भाई की शादी में शामील होने आए शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस जांच में जब हत्या का खुलासा हुआ तो मामला चौंकाने वाला सामने आया। जहां भाभी से प्यार करने में अड़चन बना भाई को भाई ने ही मौत के घाट उतार दिया। हौरानी की बात ये है कि इन सब में मृतक की पत्नी भी शामिल थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नगर के कैराना रोड स्थित खेडीकरमू बिजलीघर के निकट चार दिन पहले मेरठ निवासी सोनू उर्फ हरीश का शव पुलिस ने एक नाले से बरामद किया था। जो अपने पत्नी के भाई शिवम की शादी में शमिल होने के लिए आया हुआ था। पुलिस ने पहले ही शव की हालत देखने पर शत प्रतिशत हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। शव की शिनाख्त के बाद जब पुलिस मृतक की पत्नी शिवानी व अन्य परिजनों से पूछताछ की तो मामला धीरे-धीरे सामने आने लगा।

दरअसल मृतक सोनू की अपने पत्नी के भाई के साथ किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किए मृतक की मां नरमदा देवी की तहरीर पर मृतक सा-ले शिवम और मोहित मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। लेकिन शुक्रवार देर शाम इस हत्याकांड ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब घबराई हुई मृतक की पत्नी अपने निर्दोष भाई को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी से मिली और दावा कि सोनू की हत्या उसके भाई ने नही, बल्कि मृतक सोनू के चचेरे भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की है।

आरोपी शिवानी ने बताया कि मृतक सोनू की शादी के बाद से ही चचेरा भाई शिब्बू अपनी भाभी शिवानी से प्यार करने का दावा करता चला आ रहा था। कई बार चचेर देवर ने घर से भागकर शादी करने का प्रस्ताव भी रखा, जिससे शिवानी ने धमकाते हुए ठुकरा दिया। इस बीच अपनी पत्नी के भाई शिवम की शादी में शामिल करने के लिए सोनू अपने चचेरे भाई शिब्बू व दो दोस्त हिमांशु निवासी मेरठ व लखमीर निवासी खेडीकरमू बिजलीघर आवासीय कालोनी को भी साथ ले आया था।

जहां पर चचेरे भाई ने नशे की हालत में शिवानी के सामने सोनू को अपने एक तरफा प्यार में रास्ते का सबसे बडा रोड़ा बताते हुए खत्म करने की बात कही थी। इस बीच शादी में सोनू की अपने ***** से किसी बात पर झगड़ा हो गया जिसका फायदा उठाते हुए शिब्बू अपने साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों के गिरफ्तार करने में सफल रही। पकड़े गए हत्यारोपियों ने बताया कि शिवनी और शिब्बू का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने जीजा और सा-ले के झगडे़े का फायदा उठाते हुए जब वह खेडीकरमू बिजलीघर के बाहर स्थित पप्पू के खोखे पर सो रहा था, तो ईटों से प्रहार कर उसको मौत कि घाट उतार दिया था। बाद में उन्होने शव को गंदे नाले में फेक दिया और वापस घर आकर सो गएस ताकि हत्याकांड का शव शिवम तथा उसके ***** पर जाये। यही नहीं हत्यारोपी मृतक की मां नरमदा के साथ भी घूमते रहे और पुलिस को तहरीर दिलाने में आगे रहे। यही कारण रहा है हत्यारोपियों पुलिस की आखों में धूल झोंकते रहे। हत्यारोपियों ने बताया कि शिवानी के सहयोग से उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया है, जिसमें पुलिस ने प्रेमी शिब्बू उर्फ शिवम, हिमांशु निवासीगण मेरठ तथा शामली के खेडीकरमू बिजलीघर की आवासीय कालोनी निवासी लखमीर को जेल भेज दिया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.