
शामली
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. उत्तर प्रदेश कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन के गांव मुल्लापुर में दो करोड़ 34 लाख की लागत बनने वाले सद्भाव मंडप का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब गुंडों के घर पर बुल्डोजर चलता है तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है।
शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव मुल्लापुर में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने एमएसडीपी योजना के अंतर्गत दो करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सद्भाव मंडप का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पहले गन्ना मंत्री ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सबला सलोनी लाभार्थियों को दूध व घी का वितरण किया। कार्यक्रम में ही गन्ना मंत्री ने बच्चे को खीर खिलाई व गर्भवती महिलाओं को भी पुष्टाहार वितरित किया।
कार्यक्रम में गन्ना मंत्री ने बोलते हुए कहा कि इससे पूर्व की सरकारें भी आई जब पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था ठप थी कानून व्यवस्था खराब थी। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रात दिन विधायकों के चक्कर लोगों को काटने पड़ रहे थे। सड़कों के हालात इतने खराब थे कि सड़क पर व्यक्ति चल नहीं पाता था लेकिन मोदी सरकार व योगी सरकार देश की गरीब जनता के लिए रात दिन 24 घंटे काम कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में शौचालय घर-घर बना कर लोगों को खुले में शौच करने से मुक्ति दी हैं। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि जब योगी सरकार गुंडों के घर पर बुल्डोजर चलाने का काम करती है तो पूर्व की सरकार में मुख्यमंत्री रहे पूर्व मुख्यमंत्री को उनकी चिंता होती है लेकिन योगी सरकार देश से गुंडाराज खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Published on:
12 Mar 2021 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
