24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Election 2022: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत डीएम ने निकाली महिला पिंक स्कूटी रैली

UP Election 2022: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शामली जनपद में जिलाधिकारी जगजीत कौर के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट से महिला पिंक स्कूटी रैली निकाली।

less than 1 minute read
Google source verification
shamli.jpg

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं ने महिला पिंक स्कूटी रैली निकाली। इस दौरान शामली डीएम जगजीत कौर ने भी स्कूटी चला कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। हजारों की संख्या में महिलाएं स्कूटी लेकर के इस अभियान में शामिल हुई। महिला पिंक स्कूटी रैली कलेक्ट्रेट से शहर तक निकाली गई।

यह भी पढ़े: किसान नेता राकेश टिकैत का बयान, मथुरा को मुजफ्फरनगर मत बनने देना

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शामली जनपद में जिलाधिकारी जगजीत कौर के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट से महिला पिंक स्कूटी रैली निकाली। स्कूटी रैली में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता पर विभिन्न स्लोगन से मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता महिला पिंक स्कूटी रैली में जिला अधिकारी जगजीत कौर पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव के साथ ही हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : पैसों के लेनदेन में कर दिया दोस्त का कत्ल, पुलिस ने किया हत्या खुलासा

महिला पुलिसकर्मी भी इस स्कूटी रैली में दिखाई दी। रैली शामली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर शहर के ST तिराहे से होते हुए शामली शहर के मुख्य मार्गो से होकर के गुजरी। इस दौरान महिला पिंक स्कूटी मतदाता जागरूकता रैली का शहर में अनेकों स्थानों पर फूल मालाओं से फूलों से भव्य स्वागत किया गया।

महिलाओं के मन की बात
उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में... कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय : इस लिंक पर - https://forms.gle/PHsay4TdHhTSUMAF6